- Hindi News
- रैली निकाल कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संदेश दिया
रैली निकाल कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संदेश दिया
रैली निकाल कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का संदेश दिया
जोधपुर| श्रीसोहनलाल मनिहार बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य विद्यार्थी कल्ला के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को कन्या भ्रूण हत्या बंद करने के प्रति जागरूक किया। स्कूल चेयरमैन रश्मि काबरा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। गीता भवन, पांचवीं रोड, बॉम्बे मोटर, लाला लाजपतराय कॉलोनी, सकीना कॉलोनी सिवांची गेट होते हुए रैली वापस स्कूल पहुंची। इसके बाद \\\"कन्या भ्रूण हत्या लिंग जांच अभिशाप है\\\' विषयक कार्यशाला सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एनएसएस छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत कर बेटी की समाज में आवश्यकता को उजागर किया। इस दौरान छात्राओं को सदैव कन्या भ्रूण हत्या भ्रूण जांच का विरोध करने की शपथ दिलाई गई।