पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में आज से चलेगा विशेष सफाई अभियान

शहर में आज से चलेगा विशेष सफाई अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजाना तीनों जोन के 9 वार्डों में होगी सफाई, 2 अक्टूबर को होगा इन वार्डों का मूल्यांकन

भास्करन्यूज | जोधपुर

भारतस्वच्छ अभियान को लेकर नगर निगम 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सभी 65 वार्डों में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसको लेकर निगम ने अपने स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अभियान के पहले दिन तीनों जोन के 9 वार्डों में व्यापक स्तर पर सफाई की जाएगी। निगम सीईओ हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि सोलिड एंड लिक्विड रिसोर्सेज मैनेजमेंट के तहत स्वच्छ एवं स्वस्थ जोधपुर के तहत लोगों को जागरूक बनाने के साथ आधा दर्जन पॉश कॉलोनियों मोहल्लों में समितियों के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण का काम चल रहा है। इसी कड़ी में शहर, सरदारपुरा सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में साफ-सफाई का अभियान चलाया जाएगा। सीईओ ने बताया कि गुरुवार सुबह तय किया जाएगा कि अभियान किन वार्डों में चलाया जाएगा।