पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्रीम सारथी रियल एस्टेट देगा 12.50 लाख में फ्लैट

ड्रीम सारथी रियल एस्टेट देगा 12.50 लाख में फ्लैट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ड्रीम सारथी रियल एस्टेट देगा 12.50 लाख में फ्लैट

जोधपुर| ड्रीमसारथी रियल एस्टेट प्रालि जोधपुर शीघ्र ही 12.50 लाख रुपए में आवासीय फ्लैट उपलब्ध करवाएगी। कंपनी के डायरेक्टर सुनील डागा मनीष मोदी ने बताया कि पाल रोड बोरानाडा से पहले कंपनी शीघ्र ही सारथी स्मार्ट होम्स प्रोजेक्ट लॉन्च कर रही है। इसमें वन बीएचके फ्लैट की कीमत 12.50 लाख रुपए निर्धारित की गई है। वन बीएचके फ्लैट फुली फर्निश्ड होगा, इसमें एसी, बेड, वार्डरोब, एलईडी, सोफा सेट, मॉड्यूलर किचन वुडन फ्लेरिंग आदि सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही लॉन्च होने वाली इस योजना के प्रति लोगों में जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है।

एचकेहाईटेक का शिक्षक सम्मान आज

जोधपुर|जिलेके आईटी ज्ञान केंद्र एवं समन्वय केंद्र एचके हाइटेक की ओर से गुरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रबंध निदेशक इंजी. एमसी नेहरा ने बताया कि होटल श्रीराम एक्सीलेंसी में सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले समारोह में राजस्थान नॉलेज कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. आतुलवाडेगाउंकर मुख्य अतिथि होंगे।