एचपीसीएल ने मनाया हिंदी पखवाड़ा
एचपीसीएल ने मनाया हिंदी पखवाड़ा
जोधपुर | एचपीसीएलके एलपीजी क्षेत्रीय कार्यालय भराई संयंत्र में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। पखवाड़े का उद्घाटन वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक तापस बाला संयंत्र प्रबंधक राकेश माहेश्वरी के सान्निध्य में मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अपील के पठन के साथ हुआ। हिंदी समन्वयक विनीत भारुका ने बताया कि पखवाड़े के दौरान निबंध, वर्ग पहेली, श्रुतिलेख सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।