ठेकेदारों का धरना जारी, गोष्ठी आज
ठेकेदारों का धरना जारी, गोष्ठी आज
जोधपुर | जोधपुरविकास प्राधिकरण ठेकेदार संघ संयुक्त संघर्ष समिति का धरना रविवार को 13वें दिन भी जारी रहा। जोधपुर ठेकेदार संघ सानिवि संभाग के ठेकेदार संघ के अध्यक्ष शैतानसिंह सांखला ने समिति के ठेकेदारों से उनकी मांगों पर चर्चा की। समिति प्रवक्ता इस्माइल बैग ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन से पांच बजे तक गोष्ठी होगी। इसमें आमजन से अपील फाॅर्म भरवा कर मुख्यमंत्री को दिया जाएगा। बकाया भुगतान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही शहर में ठेकेदारों द्वारा किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया जाएगा।