- Hindi News
- महिलाओं ने कचरा हटाकर बना दिया पक्षियों के लिए चबूतरा
महिलाओं ने कचरा हटाकर बना दिया पक्षियों के लिए चबूतरा
बुजुर्ग ने राह दिखाई सहयोग से बनाया पार्क
प्रतापनगर स्थित लक्ष्मीनारायण गोस्वामी पार्क कुछ समय पहले तक गंदगी, कचरे के ढेर गड्ढ़ों के लिए पहचाना जाता था। बुजुर्ग भागीरथ गोयल ने अकेले ही पार्क के गड्ढों को भरना शुरू किया। पार्क की सूरत सुधरने लगी तो युवा महेंद्र मेवाड़ा, जगदीश, सर्वेश चितारा, जीवी कल्ला, रूपराज सोलंकी योगेश राजपुरोहित आदि भी आगे आए। बड़ी-बड़ी झाड़ियां काटी और मेहनत से पीपल, नीम गुलमोहर के पौधे उगा दिए। पार्क का स्वरूप निखरा गया।
जोधपुर| दैनिकभास्कर और नगर निगम के अभियान स्वच्छ जोधपुर स्वस्थ जोधपुर से प्रेरणा लेकर प्रतापनगर की इंद्रा कॉलोनी स्थित हुडको क्वाटर्स के नाले के पास बना डंपिंग स्टेशन वर्षों से लोगों के लिए सिरदर्द का सबब बना हुआ था। क्षेत्र की महिलाएं आगे आईं। साफ सफाई की और बना दिया खूबसूरत चबूतरा। महिलाओं ने 15 हजार रुपए एकत्रित किए। यहां बने चबूतरे पर अब पक्षी दाना-पानी चुगेंगे। कार्य में विमला खीची, तुलसी पंवार, किरण चितारा, सायरी देवी, जमना जांगिड़, चंचल बजाज, अनुराधा चौहान राजकंवर पंवार सहित अन्य महिलाओं ने सहयोग दिया। फोटो:शिव वर्मा