बैठक में श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा
जोधपुर | श्रमिकोंकी बकाया लेनदारी चुकाने, भविष्य निधि की बकाया 62 लाख चुकाने, महंगाई भत्ता, दीपावली पूर्व बोनस देने सहित श्रमिकों की अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को डर्बी टेक्सटाइल्स श्रमिक एकता यूनियन के बैनर तले संस्थान के मुख्यद्वार पर बैठक हुई। बैठक को राजस्थान सीटू के प्रदेश महामंत्री गोपीकिशन, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर, देवाराम, लालजी, प्रेमचंदसिंह, रामसिंह, सुखन ने संबोधित किया। इस मौके पर श्रमिकों की समस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने इस मौके पर कहा कि बढ़ते शोषण के कारण श्रमिक वर्ग में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बैठक में मांग की गई कि श्रमिकों को दीपावली पर 20 प्रतिशत बोनस दिया जाए। साथ ही श्रमिकों की बकाया राशि चुकाने और भविष्य निधि की बकाया राशि देने की मांग की गई।