पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएसएल को दो राष्ट्रीय पुरस्कार

एसएसएल को दो राष्ट्रीय पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसएल को दो राष्ट्रीय पुरस्कार

जोधपुर| भारतीयलघु एवं मध्यम व्यापार विकास मंडल की ओर से मुंबई में आयोजित तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन इंडिया एसएमई बैंकिंग काॅनक्लेव में भंडारण के क्षेत्र में श्री शुभम लॉजिस्टिक्स लि. के कार्यकारी निदेशक आदित्य बाफना को वर्ष के युवा उद्यमी कंपनी को सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम अनंत गीते ने किया। एसएसएल को ये पुरस्कार कृषि भंडारण एवं रसद क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धियों के लिए दिए गए।

बॉबकी 46वीं शाखा का उद्घाटन

जोधपुर| बैंकऑफ बड़ौदा की 46वीं शाखा का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रमुख बीएल गुप्ता ने सोमवार को बीजेएस कॉलोनी के बीजेएस सर्किल पर किया। गुप्ता ने बताया कि एटीएम लॉकर्स की सुविधा वाली यह शहर की 14वीं शाखा है। क्षेत्र में बैंक की जरूरत को देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग पर यह शाखा खोलने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पार्षद नैन कंवर, रामसिंह, बैंक के उपक्षेत्रीय प्रमुख एमएम शर्मा, सहायक महाप्रबंधक रवि गोयल, शाखा प्रबंधक एनसी मुंडेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।