- Hindi News
- आयशा का ऑस्ट्रेलिया में रिसर्च के लिए चयन
आयशा का ऑस्ट्रेलिया में रिसर्च के लिए चयन
ऑस्ट्रेलिया सरकार देगी डेढ़ करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप
भास्करन्यूज | नागौर
मूलत:नागौर और हाल निवास कमला नेहरू नगर जोधपुर की आयशा साबिर ऑस्ट्रेलिया में गर्भाशय के कैंसर पर रिसर्च करेगी। वह ऑस्ट्रेलिया में यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू कैसल की स्कूल ऑफ बायोमेडिकल साइंसेस एंड फार्मेसी की फैकल्टी ऑफ हेल्थ एंड मेडिसिन में वैज्ञानिक प्रो. हबर्ट हॉडंरमार्क और प्रो. प्रदीप तंवर के साथ ‘वेंट सिग्नलिंग इन यूटेरिन कैंसर’ पर शोध करेगी। उसे डेढ़ करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप स्टाइपेंड मिलेगा। आयशा ने भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के नेशनल सेन्टर ऑफ एक्वेटिक एनीमल हेल्थ, कोच्चि से फिन फिशेज में कॉई हार्पीस वायरस पर शोध किया है। आयशा की मां तस्नीम अली टीचर है और पिता सैयद साबिर अली जोधपुर आकाशवाणी में प्रोड्यूसर हैं।