पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा में मेडिकल कॉलेज, जेडीए नगर निगम में रिक्त पदों का मुद्दा उठाया

विधानसभा में मेडिकल कॉलेज, जेडीए नगर निगम में रिक्त पदों का मुद्दा उठाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा में मेडिकल कॉलेज, जेडीए नगर निगम में रिक्त पदों का मुद्दा उठाया

जोधपुरसंभाग मुख्यालय के महत्वपूर्ण सरकारी विभागों में भारी संख्या में रिक्त पदाें का मुद्दा गुरुवार को सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने विधानसभा में उठाया। उन्होंने कहा कि डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर के 14, एसोसिएट प्रोफेसर के 100 में से 66, असिस्टेंट प्रोफेसर के 70 पद और सीनियर डिमोस्ट्रेटर के 69 पद रिक्त हैं। उम्मेद अस्पताल में प्रसुताओं के दबाव को कम करने के लिए एमडीएम अस्पताल में तैयार 100 बैड क्षमता की इकाई डॉक्टर नहीं होने से शुरू नहीं हो पा रही है। विधायक ने बताया कि जोधपुर नगर निगम में आयुक्त के पांच में से चार पद रिक्त हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओएस का एक-एक पद खाली है। मुख्य लेखाधिकारी, वरिष्ठ लेखाधिकारी, लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी के एक-एक पद और कनिष्ठ लेखाधिकारी के तीन पद रिक्त हैं। इसी तरह जेडीए में उपायुक्त के नौ में से सात पद रिक्त हैं। तहसीलदार का एक, उप नगर नियोजक का एक, सहायक नगर नियोजक के दो, अमीन के सभी 14 और पटवारी के 13 पद रिक्त हैं। लेखाधिकारी के दोनों पद, सहायक लेखाधिकारी का एक पद, कनिष्ठ लेखाकार के 12 पद रिक्त हैं। सहायक अभियंता सिविल के 9 पद, कनिष्ठ अभियंता सिविल के 24 पद, कनिष्ठ अभियंता विद्युत के 8 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार शहर विधायक कैलाश भंसाली ने एमडीएमएच, एमजीएच और उम्मेद अस्पताल में भवन निर्माण को समय से पूर्ण करवाने और चिकित्सकीय उपकरणों की कमी को पूर्ण करने की बात रखी।