- Hindi News
- समाजसेवियों को सम्मानित करेगा भंडारी युवा संघ
समाजसेवियों को सम्मानित करेगा भंडारी युवा संघ
समाजसेवियों को सम्मानित करेगा भंडारी युवा संघ
जोधपुर | भंडारीयुवा संघ ने मानव हित के लिए चलाए गए अभियान के तहत एक कदम और बढ़ाया है। अध्यक्ष शैलेंद्र भंडारी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस अभियान से प्रेरित होकर देहदान नेत्रदान करता है, तो संघ द्वारा उसके परिवार को सम्मानित किया जाएगा। सचिव क्षितिज भंडारी कोषाध्यक्ष राजेश भंडारी ने बताया कि जैन संस्था रक्तदान शिविर लगाती है, तो उसे भी सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। साथ ही एक विशेष योजना के तहत जोधपुर में कोई भी संस्था शिविर में रिकॉर्ड रक्तदान करने पर पहली तीन संस्थाओं को ब्लड डोनेशन अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।