पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदमाशों ने 50 हजार रु से भरा बैग लूटा

बदमाशों ने 50 हजार रु से भरा बैग लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडोरथाना क्षेत्र के फूलबाग में सरस डेयरी बूथ से कलेक्शन लेकर जा रहे एक युवक से गुरुवार सुबह तीन बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया। लुटेरों ने युवक की आंखों में मिर्ची डालने की कोशिश की, लेकिन मिर्ची पाउडर हवा में ही उड़ गया। इसके बावजूद लुटेरे बैग लूटने में कामयाब हो गए। पुलिस आसपास के लोगों घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। मंडोर थानाधिकारी किशोर सिंह ने बताया कि कबूतरों का चौक निवासी अख्तर सरस बूथों से रुपए कलेक्शन का काम करता है। वह बाइक पर गुरुवार सुबह 11 बजे फूलबाग में सरस डेयरी बूथ से कलेक्शन लेकर मंडोर चौकी की तरफ दूसरे बूथ से कलेक्शन लेने जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश उसके पीछे आए और उसकी आंखों में मिर्ची डालने का प्रयास किया, लेकिन मिर्ची हवा में उड़ गई। फिर बदमाश उसके पास से बैग छीनकर भाग गए। बैग में 50 हजार रुपए थे।

सरस डेयरी बूथ से कलेक्शन लेकर जा रहा था युवक