डाइट में कार्य गोष्ठी आयोजित
डाइट में कार्य गोष्ठी आयोजित
जिलाशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) विद्याशाला, जोधपुर में हिंदी सप्ताह समारोह अंतर्गत गुरुवार को देवनागरी लिपि शब्दों के सही उच्चारण पर कार्य गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर उपाचार्य चेतन प्रकाश सैन त्रिलोक आर राठी ने हिंदी लिखने बोलने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. नलिनी राजोत्या ने भाषा शिक्षण में सही लिखने उच्चारण की आवश्यकता पर जानकारी दी। प्रधानाचार्य बाबूसिंह शेखावत ने आभार ज्ञापित किया।