निशुल्क शिक्षा अभियान शुरू
निशुल्क शिक्षा अभियान शुरू
लाॅयनेसक्लब जोधपुर मेट्रो की ओर से चांदणा भाखर स्थित रावों की बगेची में निशुल्क शिक्षा अभियान शुरू किया गया। क्लब की ओर से जरूरतमंद बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निशुल्क शिक्षा का आयोजन किया जा रहा है। सचिव शांति चौहान ने बताया कि चानणा भाखर स्थित रावों की बगेची में कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। इस कार्य में अमीना बानो, संगीता सिंह, अलीजा खान, गायत्री चौहान, मुन्नी खान भी सहयोग दे रहे हैं।