जेसीआई ने किया ग्रेट डे सेलिब्रेट
जेसीआई ने किया ग्रेट डे सेलिब्रेट
जेसीआईजोधपुर महानगर एलीट की ओर से जेसी सप्ताह के समापन पर ग्रेट डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी आयकर उपायुक्त पीआर मिर्धा ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान की भंडार है। यह युवाओं को विश्व स्तरीय सोच असीमित ऊंचाइयों तक आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होगी। अध्याय के पूर्व अध्यक्ष आरपी करल, ताराचंद्र गहलोत, एलके पित्ती, सुरेंद्र लीला दीपक चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। त्रिलोकसिंह को उल्लेखनीय सामाजिक सेवाओं के लिए सैल्यूट सायलेंट वर्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रज्ञा को एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया गया। इसी तरह जेसीआई की ओर से आयोजित ग्रेट डे समारोह के मुख्य अतिथि सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत थे। मुख्य वक्ता उमेश लीला, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल कोठारी राजकुमार कोटिया थे। जेसी सप्ताह के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महेंद्र व्यास, मुकेश सांखला, मोहित गुप्ता, विजय बुरड़, शितिज भंडारी, विकास भंडारी, प्रवीण आर्य, अशोक सणेचा को पुरस्कृत किया गया। आउटस्टैंडिंग यंग पर्सन का अवाॅर्ड आरपी सिंह परिहार को, कमल पत्र अनिल कोठारी को, अमर पत्र हमीद रजा को प्रदान किया गया।