पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेएनवीयू के शिक्षकों को सौंपी विभिन्न जिम्मेदारियां

जेएनवीयू के शिक्षकों को सौंपी विभिन्न जिम्मेदारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएनवीयूके कुलसचिव गोविंदसिंह चारण ने कुलपति प्रो. बीएस राजपुरोहित के निर्देश पर आदेश जारी कर शिक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपी। चारण ने बताया कि प्रो.जयश्री वाजपेयी को इंजीनियरिंग संकाय के गर्ल्स हॉस्टल नंबर 10 11 का वार्डन नियुक्त किया गया है। केमिस्ट्री विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.विमला चौधरी को विज्ञान संकाय का सलाहकार, फिजिक्स विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.बीना भाटिया केएन कॉलेज छात्रसंघ की फेकल्टी एडवाइजर, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.अनिल गुप्ता को इंजीनियरिंग संकाय छात्रसंघ का फेकल्टी एडवाइजर बनाया गया है।

एमपीईटीकी टीम गठित| जेएनवीयूने एमफिल पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट (एमपीईटी) के आयोजन के लिए टीम गठित कर ली है। इस टीम में इंजीनियरिंग संकाय के प्रो.अवधेश शर्मा को कन्वीनर बनाया गया है। वहीं प्रो.एस. सुंदरमूर्ति, प्रो.सुनील के. परिहार कुलसचिव गोविंदसिंह चारण सदस्य होंगे।