इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर कल से
इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर कल से
लघुउद्योग भारती की ओर से यहां रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का उदघाटन शनिवार को केंद्रीय वस्त्र राज्यमंत्री संतोष गंगवार करेंगे। फेयर में 17 राज्यों के उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। लघु उद्योग भारती की ओर से गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी गई। संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि उदघाटन समारोह की अध्यक्षता राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और उत्तर क्षेत्र संघ चालक बजरंगलाल गुप्ता मुख्य वक्ता और जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत विशिष्ट अतिथि होंगे। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने बताया कि फेयर का समापन समारोह 23 सितंबर को होगा, जिसमें केंद्रीय वाणिज्य उद्योग एवं वित्त राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण मुख्य अतिथि और राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता एनएसआईसी के अध्यक्ष रवींद्रनाथ करेंगे।