पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमला करने के आरोपियों के घर में तोड़फोड़

हमला करने के आरोपियों के घर में तोड़फोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमला करने के आरोपियों के घर में तोड़फोड़

प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सिद्धार्थ होटल के पास बाइक पर सवार दो युवकों पर बुधवार देर रात कुछ बदमाशों ने चाकू और तलवार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद लोगों ने सूरसागर के कबीर नगर में रहने वाले आरोपियों के घर तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी लोडिंग टैक्सी में आग लगा दी। प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि सूरसागर के कबीर नगर निवासी इरफान पुत्र मेहबूब लतीफ पुत्र यासिन बुधवार रात 11 बजे बाइक से कबीर नगर की तरफ जा रहे थे। सिद्धार्थ होटल के पास 4 बाइक पर सवार जावेद, बलिया, आलुडिया एवं चांद ने चाकू और तलवारों से वार कर दोनों को घायल कर दिया। घटना के बाद बुधवार रात करीब 2 बजे भीखे खां, सागर खां, अनवर, वाजिद और उनके साथियों ने कबीर नगर में रहने वाले सिकंदर खां सद्दाम खां के घरों में तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपियों ने गुरुवार सुबह 9 बजे दुबारा दोनों घरों में तोड़फोड़ कर वहां रखी लोडिंग टैक्सी में आग लगा जला दिया।

दोमामलों में युवक किशोरी ने खुदकुशी की

सरदारपुरापुलिस ने बताया कि कमला नेहरु नगर में सी 95 रहने वाले रंजनी पी. जोन ने रिपोर्ट दी कि सरदारपुरा सी रोड मकान नंबर 730 में रहने वाले उसके भतीजे लिजो पुत्र ब्रगीलर्स (20) ने पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ महामंदिर थाना क्षेत्र के भदवासिया निवासी पिंकी पुत्री गुलाबराम प्रजापत (14) ने गुरुवार दोपहर पंखे पर फंदा लगा खुदकुशी कर ली।

डब्ल्यूपीओआईआरकी कार्यकारिणी का गठन

वेलफेयरपार्टी आॅफ इंडिया राजस्थान के जोधपुर जिला प्रभारी हसीन अहमद ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए जाकिर हुसैन को जिलाध्यक्ष, मुहम्मद यासीन फारूकी बलवीर सिंह आर्य को उपाध्यक्ष, अरशद अली को संगठन सचिव, अब्दुल मन्नान बैलीम ज्योति शर्मा को सचिव, अब्दुल हादी चौहान को कोषाध्यक्ष कृष्णा सांखला, हाफिज शहाबुद्दीन, शेख अब्दुल्लाह, डॉ.तारिक हुसैन, आरिफ उल्लाह खान मुहम्मद रियाज को सदस्य नियुक्त किया गया।