- Hindi News
- भंवरी हर साल खरीदती थी 60 70 हजार के गहने
भंवरी हर साल खरीदती थी 60-70 हजार के गहने
जोधपुर | एएनएमभंवरी के अपहरण हत्या के मामले में एक ज्वैलर ने गुरुवार को विशेष अदालत में हाजिर होकर बताया कि भंवरी हर साल करीब 60-70 हजार रुपए की ज्वैलरी खरीदती थी। अजा-जजा मामलात की विशेष अदालत के न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंघल के समक्ष पेश होकर गवाह अभिषेक चौपड़ा ने यह बयान दिया। वकीलों की हड़ताल के कारण करीब दो महीने तक इस मामले में सुनवाई नहीं हो पाई थी, लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद गुरुवार से फिर सुनवाई शुरू हुई। सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक एसएस यादव और विशेष लोक अभियोजक अशोक जोशी ने ज्वैलर चौपड़ा के अलावा सर्किट हाउस के रिसेप्शनिस्ट हरिसिंह के भी बयान करवाए। गवाह का कहना था कि 4 से 8 अगस्त 2011 तक सर्किट हाउस के दो कमरों में पूर्व केबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा के लोग ठहरे थे।