पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल जारी होंगे पूरक के प्रवेश पत्र

कल जारी होंगे पूरक के प्रवेश पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल जारी होंगे पूरक के प्रवेश पत्र

जोधपुर | जेएनवीयूकोर्स से संचालित बीए, बी.कॉम, बीएससी एलएलबी अंतिम वर्ष की पूरक परीक्षाएं 24 सितंबर से 3 से 6 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा समन्वयक प्रो. जैताराम विश्नोई ने बताया कि पूरक परीक्षाआें की समय सारिणी ऑनलाइन जारी कर दी गई है। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र 20 सितंबर को ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे। प्रो. विश्नोई ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों ने पूरक परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी (प्रिंट कॉपी) संबंधित संकाय या महाविद्यालय में जमा करवाई है उन्हीं परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इस संबंध में किसी परीक्षार्थी को कोई समस्या हो तो वे परीक्षार्थी अपने पूरक परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ परीक्षा शाखा में संपर्क कर समाधान करवा सकते हैं।