- Hindi News
- स्लीपर सेल जोधपुर, टारगेट यहां के पर्यटक से लेकर ताजमहल तक
स्लीपर सेल जोधपुर, टारगेट यहां के पर्यटक से लेकर ताजमहल तक
राजस्थानएटीएस ने गुरुवार को आईएम के दस आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की। चार्जशीट में सामने आया कि आतंकी संगठन ने यहां स्लीपर सेल बना रखी थी। इनके निशाने पर शहर के पर्यटक से लेकर आगरा का ताज महल दिल्ली का लाल किला भी था। दसआतंकियों में से एक जोधपुर का अशरफ निदा-ए- हक पुस्तिका निकालता था, मारूफ उसे नियमित पढ़ता था। इसके जरिए अशरफ और मारूफ का संपर्क हुआ। नवंबर 12 में अशरफ, बरकत और साबिर ने जयपुर में मारूफ से मिलकर उसे जोधपुर बुलाया। जोधपुर के मंडोर गार्डन में मीटिंग हुई जिसमें मशरफ इकबाल, जहीर जावेद भी शामिल हुए। इसी गार्डन में जोधपुर के युवकों को शपथ दिलाई गई।
जनवरी 13 में भी जोधपुर से ये लोग जयपुर मीटिंग में शामिल हुए। यहीं से मारूफ यासीन भटकल की प|ी जाहिदा के लिए सिम, मोबाइल, डाटा कार्ड एक लाख रुपए भिजवाए गए। फिर बम बनाने का साजो-सामान भी खरीदा गया। जब मोनू ने जोधपुर में शरण ली तब उसने इन लोगों को बम बनाने की ट्रेनिंग भी दी।
अमारआलिमियत की डिग्री लेकर आईएम के हक में फतवे करता : मारूफने बिहार-झारखंड के अमार का परिचय मोहम्मद अता को दिया। अमार का रिश्तेदार मोबाइल कंपनी में काम करता था। अमार की चाची आईएम के आतंकी मंजर इमाम की बहन है। मंजर इमाम गुजरात बम विस्फोट में शामिल था और झारखंड में फरारी काट रहा था। अमार को सऊदी अरब की मदीना यूनिवर्सिटी से आलिमियत की डिग्री लेने को कहा था ताकि वह बाद में आईएम के कार्यों को धार्मिक रूप से सही बता कर भारत में फतवे जारी कर सके। अमार को भी जयपुर में आईएम का सदस्य बनाया गया।
चार्जशीटपेश करने वाली एटीएस टीम
छहमाह से इस केस की जांच कर रहे एएसपी प्रभाकर के नेतृत्व में जयपुर-जोधपुर की एटीएस टीम ने यह चार्जशीट पेश की। उन्होंने सभी दस आतंकियों को भी कोर्ट में पेश किया। टीम में जोधपुर एटीएस के एएसपी राकेश पुरी, जयपुर के इंस्पेक्टर चित्रगुप्त, एसआई महावीरसिंह यादव, जोधपुर के इंस्पेक्टर किशनसिंह एसआई सोमकरण शामिल थे।
आईएम का आतंकी अशरफ जून 2011 से मार्च 2013 तक हीरा गोल्ड में मैनेजर था। तब उसने इस ऑफिस को अपना अड्डा बना कर रखा था। चार्जशीट में हीरा गोल्ड के ऑफिस में आतंकी गतिविधियों का उल्लेख है।
आतंकियों के लिए साजो-सामान जुटाती थी जोधपुर स्लीपर सेल
^दसआतंकियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है। चार्जशीट में बताया है कि पाकिस