- Hindi News
- मानसून कमजोर, 30 सितंबर तक गिनी जाएगी बारिश
मानसून कमजोर, 30 सितंबर तक गिनी जाएगी बारिश
मौसम
जोधपुर | जोधपुरसहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में मानसून कमजोर हो गया है। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के निदेशक बीएन विश्नोई के अनुसार बारिश की संभावना कम है, फिर भी 30 सितंबर तक बारिश होती है तो मानसून की बारिश मानी जाएगी। जोधपुर में औसत बारिश के करीब बारिश हो चुकी है। जोधपुर शहर सहित संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान बढ़ने से गर्मी का असर है। गुरुवार को जोधपुर शहर का अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। सुबह से ही धूप खिली हुई थी। हालांकि न्यूनतम तापमान आधा डिग्री कम हो गया। शहर में इस मानसून की आखिरी बरसात 9 सितंबर को हुई थी। अब तक जोधपुर में 325.60 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि औसत 332 एमएम है।