पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्पदंश इंजेक्शन की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल का टोटा

सर्पदंश इंजेक्शन की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल का टोटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मथुरादासमाथुर अस्पताल में सर्पदंश के एक ही मरीज को 380 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगने के मामले में राज्य सरकार ने इन इंजेक्शनों की गुणवत्ता की जांच के आदेश तो दे दिए, लेकिन सैंपल के लिए इंजेक्शनों की कमी बनी हुई है। जांच के लिए करीब 400 इंजेक्शनों की सैंपलिंग होनी है। एमडीएमएच प्रशासन ने बुधवार को इंजेक्शन की गुणवत्ता जांच की कार्यवाही के लिए पत्र औषध नियंत्रण संगठन को भेज दिया है, लेकिन सरकार को जांच के लिए सैंपल लेने के पहले अस्पतालों में इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। दूसरी ओर सर्पदंश के इंजेक्शनों को बाजार में बेचने के मामले के आरेापियों को शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपी एमडीएमएच के फिमेल मेडिकल वार्ड में संविदा पर लगे नर्सिंगकर्मी राजेश राव बीपीएल काउंटर पर तैनात फार्मासिस्ट संजय सिंह और प्रेम मेडिकल एंड जनरल स्टोर के सेल्समैन कुलदीप कच्छवाहा को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। इससे पहले तीन में से दो की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।