पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाटक खुली, ट्रेन चालक ने टाला हादसा

फाटक खुली, ट्रेन चालक ने टाला हादसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेशन मास्टर निलंबित, कवास के पास माडपुरा बरवाला रेलवे फाटक की घटना

बाड़मेर|कवासकेपास गुरुवार को माडपुरा बरवाला रेलवे फाटक पर गंभीर लापरवाही सामने आई है। दोपहर 1 बजे बाड़मेर से जोधपुर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी को पिछले स्टेशन से रवाना तो कर दिया, लेकिन फाटक बंद नहीं किया। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया, चालक ने ट्रेन को लाल झंडी देखकर रोक दिया। डीआरएम जोधपुर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कवास के स्टेशन मास्टर मूलाराम काे निलंबित कर दिया है। बाड़मेर से जोधपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी दोपहर 1 बजे कवास से बायतु की तरफ रवाना हुई। माडपुरा बरवाला पर फाटक खुला होने रेलवे पटरियों के बीच लाल झंडी नहीं हटाई होने से ट्रेन चालक घबरा गया और तुरंत ट्रेन की रफ्तार को धीमी कर रोक दी। कवास स्टेशन मास्टर की ओर से माडपुरा बरवाला के फाटक नंबर 317 को बंद करने की सूचना नहीं दी गई। फाटक प्रभारी भैराराम चौधरी ने बताया कि मुझे ट्रेन आने की सूचना नहीं दी गई थी।