पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्मैक बेचते पकड़वाया था, बदला लेने के लिए किया जानलेवा हमला

स्मैक बेचते पकड़वाया था, बदला लेने के लिए किया जानलेवा हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. आरटीओ ऑफिस पर के पास गत वर्ष ढाबे पर स्मैक बेचने के आरोप में पकड़े गए युवक ने सूचना देने वाले पर शनिवार को ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महामंदिर थाना क्षेत्र में अंकुर हॉस्पिटल के पास रहने वाले अजीत सिंह पुत्र रावल सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि उसके पड़ोस में रहने वाले भगवानसिंह और श्रवण विश्नोई अंकुर हॉस्पिटल के पास चाय के ढाबे पर स्मैक बेचते थे।
गत वर्ष उसने पुलिस को सूचना कर श्रवण विश्नोई को स्मैक बेचते पकड़वाया था। इसके बाद भगवानसिंह ने बदला लेने की धमकी देते हुए उसे कई बार धमकाया। शनिवार को अजीतसिंह अपने दोस्तों के साथ हॉस्पिटल के पास चाय के ढाबे पर चाय पी रहा था। इस दौरान भगवानसिंह वहां आया और उसकी गर्दन पर ब्लेड से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी भगवानसिंह को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों का क्षेत्र में आतंक
हनवंतबी युवा विकास समिति के अध्यक्ष अजीतसिंह ने बताया कि पिछले एक साल से क्षेत्र की गलियों में कुछ बदमाश खुलेआम स्मैक बेचते है और खुद भी सेवन करते है। इससे आसपास के अनेक युवा नशे की चपेट में गए है। महिलाओं युवतियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।