पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआरएमओ को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार

डीआरएमओ को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीआरएमओ को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार

ऊर्जामंत्रालय की ओर से ऊर्जा संरक्षण के अंतर्गत सर्विस बिल्डिंग क्षेत्र में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार जोधपुर रेल मंडल के रेल प्रबंधक कार्यालय को दिया गया। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय को यह पुरस्कार सभी रेल अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा विद्युत ऊर्जा बचाने तथा वैकल्पिक ऊर्जा का प्रयोग करने के लिए प्रदान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक राजीव शर्मा ने इस पर खुशी जाहिर की। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह में प्राधिकरण की अध्यक्ष नीरजा माथुर ने जोधपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर केएल मीना को यह पुरस्कार प्रदान किया।