पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग ने जारी किया अक्टूबर शिविरा पंचांग, सिर्फ 16 कार्य दिवस

शिक्षा विभाग ने जारी किया अक्टूबर शिविरा पंचांग, सिर्फ 16 कार्य दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| शिक्षाविभाग ने अक्टूबर माह की शिविरा पंचांग जारी कर दी है। इसमें 16 कार्य दिवस, 4 रविवार, 11 अवकाश 2 त्यौहार शामिल किए गए हैं। निदेशक माध्यमिक शिक्षा द्वारा जारी शिविरा पंचांग में 3 अक्टूबर को विजयादशमी और 6 अक्टूबर को ईदुलजुहा चांद दिखने पर अवकाश, 7 8 अक्टूबर को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा विद्यार्थियों की जिला स्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिता, 11 अक्टूबर को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा शिक्षकों के व्यवसायिक कौशल उन्नयन की प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर पूर्व तैयारी, 13 से 18 अक्टूबर तृतीय समूह की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चौदह वर्ष तक के बच्चों की और केजीबीवी की संभाग स्तरीय खेलकूद सांस्कृतिक प्रतियोगिता, 13 14 अक्टूबर तहसील स्तरीय शिक्षकों की खेलकूद प्रतियोगिता, 15 अक्टूबर विश्व हाथ धुलाई दिवस पर स्कूलों में आयोजन एवं डी-वार्मिंग दवा का वितरण, 17 से 26 अक्टूबर मध्यावधि अवकाश सात दिवसीय ईवीएस का प्रशिक्षण, 24 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र दिवस पर स्कूलों में उत्सव, 28 29 अक्टूबर जिला स्तरीय जीवन कौशल विकास बाल मेले का आयोजन होगा।

अगले महीने आधे दिन काम