- Hindi News
- हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसो. पदाधिकारियों के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई आज
हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसो. पदाधिकारियों के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई आज
भास्कर न्यूज. जोधपुर | वकीलोंकी हड़ताल के दौरान स्टाम्प रिपोर्टर शाखा में घुसकर फाइलें फाड़ने के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी सहित तीन पदाधिकारियों के विरुद्ध अवमानना मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में कार्यवाहक चीफ जस्टिस सुनील अंबवानी वरिष्ठ न्यायाधीश गोविंद माथुर की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई होगी। गत 3 सितंबर को हड़ताल के दौरान वकील प्रदर्शन करते हुए हाईकोर्ट के गलियारे में पहुंच गए थेे। इस बीच कुछ वकील स्टाम्प रिपोर्टर शाखा में घुस गए और कुछ फाइलें फाड़ दी। इस पर रजिस्ट्रार बलदेवराम चौधरी डिप्टी रजिस्ट्रार राजीव चौधरी की रिपोर्ट के बाद हाईकोर्ट ने एसोसिएशन के अध्यक्ष जोशी, उपाध्यक्ष रतनाराम ठोलिया तथा महासचिव धर्मेंद्र सुराणा के खिलाफ स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए अवमानना की कार्यवाही के नोटिस जारी किए थे।