- Hindi News
- सत्य कड़वा होता नहीं, लगता है: साध्वी सुमन
सत्य कड़वा होता नहीं, लगता है: साध्वी सुमन
सत्य कड़वा होता नहीं, लगता है: साध्वी सुमन
जोधपुर | सत्यहमसे ज्यादा दूर नहीं है। हम स्वयं ही सत्य से दूर भाग रहे हैं। आंखों से दिखने वाला सभी सत्य हो, यह कोई जरूरी नहीं है। कानों से सुना हो वह भी असत्य हो सकता है। मुंह से बोला हुआ भी आज के लिए सत्य कल के लिए असत्य हो सकता है। यह विचार साध्वी सुमन ने रविवार को निमाज की हवेली स्थित महावीर जैन भवन में साधकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सत्य विराट है। यह विशाल हृदय में ठहरता है। उन्होंने कहा कि सत्य कड़वा उन्हें लगता है, जिनके हृदय में अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष, मान, वासना, लोभ माया भरी है। जो संत के पीछे भागते हैं वो सत्य के उपासक होते हैं। परंतु सत्ता वह जो सताकर मिले।