पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अणुव्रत के पालन से अच्छे समाज का निर्माण संभव: साध्वी सुमन

अणुव्रत के पालन से अच्छे समाज का निर्माण संभव: साध्वी सुमन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | साध्वीसुमन ने कहा कि अणुव्रत के पालन से अच्छे समाज का निर्माण संभव है। अणुव्रत को चरित्र में उतारना चाहिए। वे रविवार को आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तीसरे दिन तातेड़ गेस्ट हाउस में बोल रही थीं। इस मौके पर आयोजित अणुव्रत प्रश्नोत्तरी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जुगल काबरा राजसिको के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने अणुव्रत आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अणुव्रत संहिता पट्टिकाओं को स्कूलों, व्यापारिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित करना चाहिए। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष प्रो. सोहनराज तातेड़ ने कहा कि अणुव्रत से मानव जीवन का रूपांतरण संभव है। साध्वी मननप्रभा, अपूर्वयशा साध्वी सुरेखा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष मांगीलाल बुरड़, सुमेरमल तातेड़, युवक परिषद के अध्यक्ष ललित बुरड़, सुधा भंसाली, दीपक सुराणा, रूपचंद भंसाली राजेंद्र भंसाली उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महावीर चौपड़ा ने किया।

अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को आयोजित प्रश्नोत्तरी के विजेताअों को पुरस्कृत किया गया।