- Hindi News
- सर्वधर्म सम्मेलन में आह्वान गोवंश हत्या मुक्त बने देश
सर्वधर्म सम्मेलन में आह्वान- गोवंश हत्या मुक्त बने देश
सर्वधर्मसंत सम्मेलन में संतों ने केंद्र सरकार से भारत को मांस निर्यात मुक्त गोवंश हत्या मुक्त राष्ट्र बनाने की मांग की। संतों ने कहा कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के बावजूद सरकार की ओर से कोई नीति नहीं बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
नागौरीगेट चौराहे स्थित मुहताजी का मंदिर में विश्व प्राणी कल्याण मंडल के तत्वावधान में रविवार को आयोजित संत सम्मेलन में भाग लेने वाले विभिन्न धर्मों के धर्माचार्यों ने गोवंश हत्या मुक्त राष्ट्र को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत सरकार का धर्म एवं आस्था से जुड़े इस मसले पर गंभीर नहीं होना दुर्भाग्य का विषय है। संतो ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2006 में इस मामले में नाराजगी प्रकट करते हुए मांस निर्यात पॉलिसी को रिव्यू करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद केंद्र सरकार यांत्रिक कत्लखानों को सबसिडी देकर हमारे पशुधन की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है।
धर्माचार्यों ने तैयार किया प्रतिवेदन
सम्मेलन में विभिन्न धर्म के आचार्यों ने संबोधित कर समाज का मार्गदर्शन किया।