जोधपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जेएनवीयू सेंट्रल आॅफिस के बाहर दिए जा रहे धरने के पांचवें दिन रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रवीरसिंह बड़ला कुलपति का रूप धरकर पहुंचे। उन्होंने आंखों पर पट्टी बांधने के साथ ही कानों में रूई ठूंस रखी थी। बाद में छात्र एक-एक कर अपनी समस्याएं लेकर उनके सामने आकर अपनी बात कहने लगे, जिस पर बड़ला ने देख-सुन नहीं पाने की मजबूरी जताकर उन्हें रवाना कर देते। ऐसा कर कार्यकर्ता कुलपति की उदासीनता बयां कर रहे थे।
कुलपतिसे मांगा इस्तीफा
धरने पर छात्रसंघ अध्यक्ष भोमसिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि कुलपति प्रो.बीएस राजपुरोहित तो छात्रहितों की समस्याएं सुनते हैं और ही स्टूडेंट्स के हितों की तरफ देखते हैं। इसीलिए इस तरह का प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अगर कुलपति छात्रहित के कार्य नहीं कर सकते, तो इस्तीफा दे दें।
धरनेपर ये रहे मौजूद
इस दौरान जिला संयोजक भूपेंद्रसिंह सांकड़ा, विभाग संयोजक महेन्द्रसिंह राजपुरोहित, महानगर सहमंत्री शक्तिसिंह कुंपावत, भूराराम सुथार, बहादुरसिंह लवारी, पूनमसिंह धोलिया, ऋषिराज सिंह, प्रतीक सूर्या, सवाईसिंह राठौड़ गजेन्द्रसिंह पीपाड़ आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रतिभासम्मान समारोह आज
एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सवाईसिंह ने बताया कि सोमवार शाम 4 बजे तिंवरी में आयोजित समारोह में जिले के 10वीं 12वीं के टॉपर स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री राजेश गुर्जर होंगे। अतिथि के रूप में छात्रसंघ अध्यक्ष भोमसिंह राठौड़, विभाग संयोजक महेन्द्रसिंह राजपुरोहित जिला संयोजक भूपेन्द्रसिंह सांकड़ा होंगे।