पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया

शहर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया

सारणनगर डिगाड़ी स्थित विश्नोई समाज के स्वर्गाश्रम में रविवार को पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेडीए के पूर्व चेयरमैन राजेंद्रसिंह सोलंकी, महापौर रामेश्वर दाधीच केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड के चेयरमैन जसवंतसिंह विश्नोई ने पौधे रोपे। इस मौके पर सोलंकी ने खेजड़ली शहीदों को याद करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में विश्नोई समाज का अहम योगदान रहा है। महापौर ने कहा कि शहर को हरा भरा बनाने में विश्नोई समाज का पौधरोपण का संकल्प प्रेरणादायक है। ऊन बोर्ड के चेयरमैन जसवंतसिंह ने स्वर्गाश्रम में विकास के लिए सोलंकी दाधीच का आभार जताया। कार्यक्रम में पार्षद आईदानराम सारण, श्रीगुरु जंभेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष हनुमानराम विश्नोई, जांभाणी साहित्य अकादमी के सचिव मूलाराम लोल, नरेंद्र विश्नोई, मंगलाराम चौधरी, कोसाणा सरपंच रघुवीरसिंह विश्नोई, एडवोकेट बुधाराम विश्नोई, रामचंद्र विश्नोई, पूनाराम चौधरी भंवरलाल गोदारा सहित कई लोग मौजूद थे।

महापुरुषोंके आदर्शों पर चलें: जस्टिस व्यास

हाईकोर्टजस्टिस गोपालकृष्ण व्यास ने कहा कि नई पीढ़ी अब तो जरा सुनो, हमें आगे बढ़ना है। समाज के महापुरुषों की प्रेरणा एवं आदर्शों को अंगीकार करें। वे रविवार को जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार में स्वतंत्रता सेनानी वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्यामसुंदर व्यास की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजेंद्र व्यास राज के काव्य संग्रह अब तो जरा सुनो तथा डॉ. ज्योत्सना व्यास द्वारा लिखित पुस्तक राजस्थान के स्वतंत्रता आंदोलन को पुष्करणा समाज का योगदान पुस्तक का लोकार्पण भी किया। विशिष्ट अतिथि सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, डॉ. सावित्री डागा, डॉ. एसपी व्यास, आनंदराज व्यास, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, शायर शीनकाफ निजाम, हरीश व्यास ने भी विचार व्यक्त किए।

अध्यात्मज्ञान से ईश्वर प्राप्ति का दिया संदेश

शास्त्रीनगर स्थित मणिद्वीप में रविवार को आयोजित नाटक में कलाकारों अध्यात्म से ईश्वर प्राप्ति का संदेश दिया। विवेकानंद चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष बसंती मनिहार के जन्मदिवस पर आयोजित नाटक का संचालन चंद्रशेखर चौहान ने किया। म्यूजिक अनिता प्रजापत रितिका राठी ने दिया। नाटक में मधु आडवानी, राधा गुप्ता, रितेश मंत्री, रितेश मरडिया, नवलकिशोर शारदा, श्वेता