\"बचपन से टीवी पर आना चाहती थीं\'
कदम थक गए लेकिन मन नहीं माना
स्टार प्लस के शो \\\"एक वीर की अरदास... वीरा\\\' में वीरा का लीड रोल प्ले कर रही दिगंगना सूर्यवंशी बचपन में पापा को देखकर टीवी पर आने के लिए उतावली थी। लेकिन धीरे-धीरे यह इच्छा कम हो गई और दूसरे शौक बढ़ गए। दैनिक भास्कर पहुंची दिगंगना ने अपने चुलबुले अंदाज में सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने बताया कि 10 साल की उम्र तक दो एलबम रिकॉर्ड कर चुकी थी और 15 साल की उम्र में अंग्रेजी गानों पर किताब \\\"वेव्स एंड एंडलैस इमोशन\\\' लिख दी। इसके बाद नॉवेल \\\"निक्सी मर्मेड एंड पावर आफ लव\\\' लिखा। अब वे इसका सीक्वल लिख रही हैं। वीरा ने बताया कि उनके लिए एक्टिंग, सिंगिग और राइटिंग तीनों ही जरूरी है। दिगंगना ने बताया कि एक्टिंग दिमाग है, सिंगिंग दिल है और राइटिंग आत्मा है। उसने बताया कि पापा एक्टर थे और उन्हें देखकर एक्टिंग करने का सपना देखा था। उसने अपना पसंदीदा कलर सफेद बताया। बच्चों की िडमांड पर उसने शकीरा का \\\"वाका वाका\\\' गाना भी सुनाया।
दैनिक भास्कर और जाफरी पान मसाला की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित तीन दिवसीय गरबा महोत्सव 2014 का समापन रविवार रात हुअा। भीड़ इतनी थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी। जिसे जहां जगह मिली वह वहीं अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ गरबा खेलने लगे। जोश इस कदर था कि वे समय सीमा खत्म होने के बाद भी खेलने को उत्सुक थे।
गरबा महोत्सव के अंतिम दिन मेहमानों में जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, पाली सांसद पीपी चौधरी, रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष ओझा, मालानी ग्रुप के चेयरमैन गोपीकिशन मालानी डायरेक्टर उमेश मालानी, जाफरी पान मसाला के सीएनएफ हीरालाल अग्रवाल, जाफरी के सीईओ दीपक विजय, पुलिस कमिश्नरेट डीसीपी (पूर्व) डॉ. राहुल जैन, ग्रामीण एसपी नितिनदीप ब्लग्गन, एसीपी (पश्चिम) प्रीति कांकाणी, आशापूर्णा बिल्डकॉन लि. के एमडी करणसिंह उचियारड़ा, ओसियां विधायक भैराराम सियोल, राजस्थान रॉयल्स के ऑपरेशन हैड पिंक पैंथर्स कबड्डी के एडवाइजर राजीव खन्ना, आईआईटी एकेडमी के डायरेक्टर एआर सीरवी, मेडिकल एकेडमी के डायरेक्टर केआर चौधरी, लॉ प्रैप ट्यूटोरियल्स के डायरेक्टर सागर जोशी, आरती अगरबत्ती के डायरेक्टर विजय राठी, पोलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसीपल अंशु सहगल, जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी चेयरमैन कमल मेहता, मांगूसिंह राठौड़, हरीश देवानी, गहलोत क्लासेज के डायरेक्टर