पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आस्था वृद्धाश्रम में भेंट किए इंडक्शन कुकर

आस्था वृद्धाश्रम में भेंट किए इंडक्शन कुकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएफवाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (बावा) जोधपुर ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ड्यूंस चैप्टर के सहयोग से आस्था वृद्धाश्रम में इंडक्शन कुक प्लेट टॉप कुकिंग यूटेनशिल प्रदान किए। ड्यूंस के 16 कार्यकर्ता हर्ले डेविडसन बाइक पर रैली के रूप में आश्रम पहुुंचे। यहां से वे मंडोर रोड स्थित राजस्थान सीमांत मुख्यालय आए। उनके साथ आईजी पीसी मीणा ने भी हर्ले डेविडसन बाइक की सवारी की। समारोह में बावा अध्यक्ष राजू मीणा ने कहा कि वृद्धों का सम्मान करना हमारा फर्ज है, इसके तहत ही बावा इस तरह के सामाजिक बदलाव के कार्यक्रम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संस्थापक भगवान सिंह परिहार की सराहना की। इस मौके पर बीएसएफ के आईजी पीसी मीणा, डीआईजी रवि गांधी, डीआईजी एनके गुर्जर, अश्विनी कुमार, बावा सचिव प्रेमा गांधी ड्यूंस चैप्टर के संस्थापक प्रवीण शर्मा मौजूद थे।