पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएनबी की एयरफोर्स शाखा के नए भवन का शुभारंभ आज

पीएनबी की एयरफोर्स शाखा के नए भवन का शुभारंभ आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएनबी की एयरफोर्स शाखा के नए भवन का शुभारंभ आज

जोधपुर|पंजाब नेशनलबैंक की एयरफोर्स शाखा सोमवार को पूर्णतया कंप्यूटरीकृत ग्राहक सुविधा से परिपूर्ण नवनिर्मित परिसर एयरफोर्स सुभाष एनक्लेव में प्लॉट नं. 2 में स्थानांतरित होगी। मंडल प्रमुख राजेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि सुबह दस बजे शुभारंभ समारोह का आयोजन किया जाएगा। शाखा प्रबंधक धमेंद्र शर्मा ने बताया कि जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत इसका उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोधपुर एओसी एसके विधाते करेंगे।