पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन पर सिगरेट पीकर फर्श पर फेंकी, देना पड़ा डबल जुर्माना

स्टेशन पर सिगरेट पीकर फर्श पर फेंकी, देना पड़ा डबल जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यवस्था

सिटीरेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने प्लेटफाॅर्म पर सिगरेट पी। रेलवे कर्मचारियों ने यात्री को टोका तो उसने सिगरेट फर्श पर फेंक कर उसे जूते से बुझा दिया। कर्मचारियों ने यात्री से पहले तो धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत 500 रुपए जुर्माना वसूला, फिर प्लेटफाॅर्म पर गंदगी फैलाने के जुर्माने की 250 रुपए की रसीद अलग से काट कर यात्री को थमा दी। सिटी रेलवे स्टेशन इससे जुड़े परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे प्रशासन ने 15 से 21 सितंबर के बीच ऐसे 181 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 हजार 100 रुपए जुर्माने के रूप में वसूले हैं। इसी तरह एक यात्री दिनेश ब्रीफकेस लेकर प्लेटफाॅर्म पर लगी बेंच पर बैठा था। ब्रीफकेस पर एक एयरलाइंस कंपनी का टैग भी लगा था। यात्री ने ब्रीफकेस पर रख कर चिप्स का पैकेट खोला और खाने के बाद रैपर बेंच के नीचे ही रख दिया। रेलवे की टीम ने उसे कचरा फेंकने पर पहले समझाया, फिर 250 रु. जुर्माने की रसीद काट कर थमा दी। इसी तरह एक परिवार प्लेटफाॅर्म पर खाना खाकर उठा और बचा हुआ खाना साइड में रख दिया। रेलवे ने उनसे भी 250 रुपए जुर्माना वसूल किया।

रेलवे प्रशासन ने 7 दिन में वसूले 18 हजार रु.