पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कायलाना में कूद जान दे रहा हूं 2 दिन तलाशने पर भी नहीं मिला

कायलाना में कूद जान दे रहा हूं 2 दिन तलाशने पर भी नहीं मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जोधपुर| सूरसागरके रुपावतों का बेरा क्षेत्र निवासी अर्जुनसिंह पुत्र जयसिंह माली (30) रविवार रात बिना बताए घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसने घरवालों को फोन कर कहा कि कायलाना हूं और पानी में कूदकर जान दे रहा हूं... आप लोग आकर मेरी बाइक यहां से ले जाना। घबराए परिजनों ने पुलिस को इत्तला दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसकी बाइक मोबाइल वहीं पड़े मिले। तुरंत ही मालवीय बंधुओं को बुलाकर झील में तलाश शुरू की गई, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार सुबह फिर से प्रयास किया गया। घंटों की तलाशी के बाद भी कोई शव नहीं मिला। इस बीच कुछ परिचितों ने अर्जुनसिंह के ओसियां में देखे जाने की जानकारी दी।