प्रकाश माली ने बहाई भजनों की सरिता
प्रकाश माली ने बहाई भजनों की सरिता
भास्कर न्यूज. जोधपुर| विश्वहिंदू परिषद सूरसागर प्रखंड संत सुखरामदास पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को भजन संध्या आयोजित की गई। सूरसागर सुखराम नगर स्थित कृष्ण मंदिर में आयोजित भजन संध्या में भजन गायक प्रकाश माली ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीतों भजनों की प्रस्तुति दी। सूरसागर प्रखंड अध्यक्ष सोमेंद्रसिंह भाटी ने बताया कि विहिप के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में संत अमृताराम महाराज संत रामप्रसाद महाराज के सान्निध्य में आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, विधायक सूर्यकांता व्यास कैलाश भंसाली ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर हिम्मतसिंह भाटी, मनोहरसिंह गहलोत, रूपसिंह कच्छवाह, सोहनलाल कच्छवाह, जगदीश सांखला, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी समाजसेवी डॉ. राम गोयल आदि उपस्थित थे।
का मालापर्ण कर स्वागत किया। भजन संध्या में नरेश कच्छवाह, पंकज देवड़ा, प्रतापसिंह, बलवीर सिंह, विनोद कच्छवाह, संदीप कच्छवाह आदि कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दीं।