पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉलीवुड सिंगर रिनी चंद्रा आज देंगी प्रस्तुति

बॉलीवुड सिंगर रिनी चंद्रा आज देंगी प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बॉलीवुड सिंगर रिनी चंद्रा आज देंगी प्रस्तुति

जोधपुर | सिद्धार्थसोशल सर्विसेज के स्थापना को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस उपलक्ष्य में मंगलवार को महावीर कॉम्प्लेक्स में फाउंडेशन डे सेलिब्रेशन-2014 का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बॉलीवुड सिंगर रिनी चंद्रा प्रस्तुति देंगी। साथ ही अहमदाबाद का मशहूर आदिवासी स्टंट सिद्धि ग्रुप आदिवासी डांस फायर डांस की प्रस्तुति देगा। विनोद ग्रुप के ऑनर विनोद सिंघवी ने सोमवार को इस संबंध में पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष से उनके सिद्धार्थ सोशल सर्विस द्वारा सभी प्रकार के विषयों पर कोचिंग दी जा रही है। स्टूडेंट्स को मार्केट से आधे मूल्य पर कोचिंग दी जा रही है।