पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंबेडकर छात्रावास के वार्डन को हटाया

अंबेडकर छात्रावास के वार्डन को हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकर छात्रावास के वार्डन को हटाया

जोधपुर| 11वींरोड स्थित राजकीय डॉ.बीआर अंबेडकर छात्रावास के चौकीदार जगदीश द्वारा छात्रों से छेड़छाड़ अश्लील बातें करने के मामले में सोमवार को वार्डन यूसुफ को हटाया दिया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक अनिल व्यास ने यूसुफ की जगह लक्ष्मीचंद बामणिया को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

उपनिदेशक व्यास ने मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।

चौकीदार के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया जाएगा। गौरतलब है कि छात्रावास के छात्रों ने 65 वर्षीय चौकीदार जगदीश पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि उसने एक 13 वर्षीय छात्र को लात मार दी थी। जिससे छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस मामले की जानकारी वार्डन यूसुफ को देने के बावजूद वे शाम तक हॉस्टल नहीं आए।