- Hindi News
- एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई आज
एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई आज
शराब पीकर उत्पात मचाने का मामला
जोधपुर| शराबपीकर उत्पात मचाने के आरोप में पकड़े गए एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्र-छात्राओं के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई होगी। उनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर की कॉपी विश्वविद्यालय ने मंगवा ली है तथा मंगलवार को स्टूडेंट्स की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई होगी। एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल 6 के पीछे स्थित एक क्वार्टर के सामने रविवार शाम ये स्टूडेंट्स अपने साथी छात्र की बर्थ डे पार्टी मना रहे थे। इस पार्टी में इंजीनियरिंग के 7 छात्र 2 छात्राएं थीं। ये स्टूडेंट्स शराब पीने के बाद उत्पात मचाने लगे। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर पुलिस पहुंची तथा इन स्टूडेंट्स को पकड़ कर रातानाडा थाने ले गई। पुलिस की जांच में 5 छात्रों दो छात्राओं की शराब पीने की पुष्टि भी हुई। मामले की जानकारी मिलने पर संकाय के डीन प्रो. डीजीएम पुरोहित अवकाश पर होने के बावजूद भी कॉलेज पहुंच गए तथा एफआईआर की कॉपी मंगवाई। इस एफआईआर की कॉपी सभी विभागाध्यक्षों को भेज दी गई है। मंगलवार को यह पता लगाया जाएगा कि कौनसा स्टूडेंट्स किस विभाग का है। इसके बाद डिसीप्लीनरी कमेटी की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जेएनवीयू के कुलसचिव गोविंदसिंह चारण ने भी त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।