पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदारों के प्रदर्शन के भय से जेडीए प्रशासन ने मुख्य गेट पर लगाया ताला

ठेकेदारों के प्रदर्शन के भय से जेडीए प्रशासन ने मुख्य गेट पर लगाया ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. जेडीए के ठेकेदार विकास कार्यों के पेटे बकाया भुगतान को लेकर अनिश्चितकालीन धरना लगाकर बैठे है। ठेकेदारों के प्रदर्शन से घबराए जेडीए प्रशासन ने सोमवार को मुख्य गेट पर ताला लगा दिया आैर वर्षों से बंद पड़े गेट से प्रवेश की नई व्यवस्था लागू कर दी। इस पर ठेकेदारों ने भी अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने नए गेट से लागू की गई व्यवस्था में बाधा डालने की बजाय गांधीगिरी करते हुए अफसरों कर्मचारियों को फूल भेंट किए। देरी से पहुंचने वाले अफसरों कर्मचारियों को दो फूल भेंट किए तो वे भी ठेकेदारों के इस अनूठे प्रदर्शन को देख कर मुस्कराए बिना नहीं रह पाए।

आधे कर्मचारी अफसर देरी से पहुंचे| ठेकेदारसुबह 9:15 बजे गेट के दोनों आेर कतार में खड़े हो गए। सभी ठेकेदार गांधी टोपी पहन कर हाथ में फूल लेकर खड़े रहे आैर आने वाले अफसरों-कर्मचारियों को फूल भेंट करते रहे। ठेकेदार दोपहर 12 बजे तक यूं ही खड़े रहे। उन्होंने देरी से आने वाले अफसरों कर्मचारियों की सूची बनाई आैर सचिव अजरा परवीन को थमा दी। ठेकेदारों का कहना था कि अफसर देरी से आएंगे तो जेडीए का खजाना कैसे भरेगा। इस पर सचिव ने देरी से आने वालों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ठेकेदारों ने सोमवार को जेडीए का बाहर प्रदर्शन किया।