पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआरआई की महीने भर की मेहनत, शादी में सभी विदेशी दोस्तों को रंग दिया जोधपुरी रंग में

एनआरआई की महीने भर की मेहनत, शादी में सभी विदेशी दोस्तों को रंग दिया जोधपुरी रंग में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| यहएक बारात का दृश्य है। इसमें दूल्हा देवाशिष जोधपुरी है और बाराती विदेशी। लेकिन सभी भारतीय रंग में रंगे हुए। युवकों ने जोधपुरी कोट, पंचरंगी पगड़ी और मारवाड़ी जूतियां पहनीं तो युवतियों ने लहंगा चुनरी। रविवार शाम यहां एक होटल से यह बारात निकली तो लोग देखते रह गए। बारात में शामिल 50 से अधिक दूल्हे के विदेशी दोस्त जब सड़कों पर बैंड बाजों की धुन पर डांस करने लगे तो कोई यह मानने को तैयार नहीं था कि ये विदेशी हैं। दूल्हे देवाशिष ने बताया कि दोस्तों को इंडियन ट्रेडिशन लुक में बारात में शामिल होने की बात एक महीने पहले ही बता दी थी। सभी दोस्तों ने कॉस्टयूम सिलेक्ट किए। कुछ ने ऑनलाइन ऑर्डर दिया और कुछ को देवाशिष ने मदद की। दोस्तों ने इंडियन डांस भी सीखा। दूल्हा देवाशिष सिंघवी लंदन में पला बढ़ा और दुल्हन प्रियंका सिंगापुर में। दोनों मूलतया जोधपुर के हैं लेकिन 30 साल से इनके परिवार लंदन और सिंगापुर में रहता है। वहां कई जगह बिजनेस है। लेकिन दूल्हा दुल्हन ने शादी जोधपुर में करने का निर्णय लिया। फोटो|विकास बोड़ा

दूल्हा देवाशीष।