पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडीएमएच के जनाना विंग में गायनी की इनडोर सेवाएं आज से

एमडीएमएच के जनाना विंग में गायनी की इनडोर सेवाएं आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| एमडीएमहॉस्पिटल की जनाना विंग में गायनी विभाग की इनडोर सेवाएं सोमवार से शुरू होगी। अधीक्षक डॉ. दीपक वर्मा के अनुसार ऑपरेशन थिएटर जल्द शुरू किया जाएगा। फिलहाल लेबर रूम संचालित नहीं होगा। गायनी के मरीजों की भर्ती होगी। इस विंग में दो यूनिट काम करेगी। एक यूनिट की ओपीडी एएनसी सोमवार, बुधवार शुक्रवार को होगी। इसकी इंचार्ज एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रिजवाना शाहीन, सह आचार्य डॉ. पूनम पारख, डॉ. बसंती डाबी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजना जोरवाल होंगी। दूसरी यूनिट की ओपीडी एएनसी मंगलवार, गुरुवार शनिवार को होगी। इसकी इंचार्ज एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कल्पना मेहता, सह आचार्य डॉ. धर्मेंद्र डॉ. सरोज पालीवाल होंगी।