- Hindi News
- 11 को सीधा चलेगा बुध, 24 को अधिकतम ऊंचाई पर होगा
11 को सीधा चलेगा बुध, 24 को अधिकतम ऊंचाई पर होगा
जोधपुर/जयपुर| आकाशमें इन दिनों पांच तारे अपनी रंगत बिखेर रहे हैं। शुक्र,मंगल बृहस्पति संध्याकाल में और शनि-बुध ग्रह को भोर में, सुबह-सवेरे आसानी से देखे जा सकते हैं। सबसे छोटा ग्रह बुध भोर में 24 फरवरी को क्षितिज से अधिकतम ऊंचाई और 11 फरवरी से सीधी चाल में दिखेगा। बिडला तारा मंडल के सहायक निदेशक संदीप भट्टाचार्य के मुताबिक इस माह के दूसरे सप्ताह से अंत तक भोर में पूर्वी क्षितिज पर 15 डिग्री ऊपर इन्हें देखा जा सकता है। बुध इस समय अच्छी चमक में भी है। शुक्र सांझ का तारा बनकर पश्चिमी क्षितिज पर चमक रहा है। 22 को दोनों ग्रह आस-पास होंगे।