- Hindi News
- अब नए कनेक्शन के लिए अलग से शपथ पत्र देने की जरूरत नहीं
अब नए कनेक्शन के लिए अलग से शपथ पत्र देने की जरूरत नहीं
जोधपुर| अबगैस के नए कनेक्शन लेने वालों को उनके नाम से कोई अन्य कनेक्शन नहीं होने का शपथ पत्र अलग से देने की जरूरत नहीं होगी। केवल एजेंसियों में उपलब्ध स्टेंडर्ड फॉर्म भरकर जमा करवाना है। वहीं केवाईसी फॉर्म भरने के साथ एड्रेस आईडी प्रूफ, दो प्रतिलिपि देनी होगी। ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन राजस्थान के अध्यक्ष दीपक गहलोत के अनुसार इस संबंध में जारी निर्देश आईओसी, एचपीसी बीपीसी तीनों कपंनियों में लागू होंगे। हालांकि कनेक्शन ट्रांसफर वालों को नियमानुसार शपथ पत्र देना होगा।