- Hindi News
- स्वाइन फ्लू से एक और मौत किट खत्म होने से जांचें अटकी
स्वाइन फ्लू से एक और मौत किट खत्म होने से जांचें अटकी
सिर्फ वे ही नकारात्मक खबरें, जो अापको जानना जरूरी हैं।
राहत| टेमी फ्लू पर्याप्त
जयपुरसे टेमी फ्लू की खेप आने के बाद मरीजों को राहत मिली है। अब पॉजिटिव संदिग्ध मरीजों को तीन और गंभीर मरीजों को पांच दिन की दवा दी जा रही हैं।
सुविधा|अलग वार्ड की
एमजीएचमें संदिग्ध मरीजों के लिए अलग वार्ड शुरू किया जाएगा। पॉजिटिव आने से पहले मरीजों को इनमें रखा जाएगा। जबकि एमडीएमएच में अभी भी संदिग्धों को दूसरे मरीजों के साथ रखा जा रहा है।
हेल्थ रिपोर्टर| जोधपुर
एमडीएमहॉस्पिटल में रविवार को उपचार के दौरान स्वाइन फ्लू से पीड़ित बाड़मेर के गुड़ामालानी निवासी एक महिला की मौत हो गई। वहीं मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बायोलॉजी लैब में किट नहीं होने से सैंपलों की जांच अटक गई है। रविवार शाम तक 11 सैंपलों की रिपोर्ट आई। जिसमें सारे निगेटिव है। रविवार को 77 सेंपल लिए गए। जिन्हें दिल्ली भेजा गया है। दिल्ली से अब 168 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक 15 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। वहीं 106 कुल पॉजिटिव सामने आए हैं। रविवार को पांच मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
बढ़रही आक्सीजन की खपत
मेडिकलकॉलेज के अस्पतालों में ऑक्सीजन की खपत दुगनी हो गई है। एक दिन में एक हजार से अधिक सिलेंडर की मांग हैं। एमडीएमएच में 20 सिलेंडर, एमजीएच में 14 उम्मेद में 10 सिलेंडरों की आवश्यकता हर 1 घंटे में पड़ रही है। क्योंकि स्वाइन फ्लू पीड़ितों को आक्सीजन अधिक प्रेशर में 24 घंटे देनी पड़ती है।