अब काटने लगी धूप, रातें अभी सर्द
जोधपुर| संभागमें सर्दी का असर कम हुआ है। दिन में चिलचिलाती धूप काटने लगी है। हालांकि शाम बाद ठंड बढ़ने से रात में ठिठुरन का एहसास होता है।रविवार को जोधपुर में अधिकतम पारा 29.6 डिग्री के साथ स्थिर रहा और न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां शनिवार रात ठंडी हवा चल रही थी। रविवार को अलसुबह भी सर्दी थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप सताने लगी। फलौदी में अधिकतम तापमान संभाग में सबसे कम 27.0 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम पारा मामूली बढ़कर 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान कम 10.1 अधिकत 29.1 डिग्री रहा। बाड़मेर में तो दिन का पारा 30.6 न्यूनतम 12.8 डिग्री रहा।