टाउन हॉल में फिल्म फेस्टिवल 14 से
जोधपुर| फिल्मसोसायटी ऑफ जोधपुर राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की संयुक्त मेजबानी में 14 फरवरी से टाउन हॉल में फिल्म फेस्टिवल शुरू होगा। जिसमें पहली कथा फिल्म दादा साहब फालके की राजा हरीशचंद्र, संत तुकाराम, नीचा नगर, अछूत कन्या, पृथ्वी वल्लभ जैसी 24 हिंदी क्षेत्रीय फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इस दौरान जोधपुर अभिनेता सज्जन महिपाल और पहली बोलती फिल्म आलम आरा में संगीत देने वाले बृजलाल वर्मा का मरणोपरांत सम्मान किया जाएगा। सचिव मोहन स्वरूप के अनुसार उद्घाटन बिहार हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजेश बालिया करेंगे। फेस्टिवल में राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय की ओर से साढ़े तीन सौ दुर्लभ फोटो पोस्टर का प्रदर्शन किया जाएगा।